पलामू, जून 11 -- हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान पाकर पलामू के मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को लगा पर शैक्षणिक वर्ष 2026 में सीबीएसई, आईसीएसई, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) आदि बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पलामू जिले के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के महती उद्देश्य से राष्ट्रीय अखबार दैनिक हिन्दुस्तान ने बुधवार को मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह कर करीब 500 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान व प्रोत्साहन पाकर विद्यार्थियों के सपनों को मानों पर लग गया। अत्यधिक उत्साह के साथ विद्यार्थियों ने सपने को साकार करने के लिए समय के अनुशासन का अक्षरस: पालन करने व पलामू जिला समेत झारखंड राज्य व भारत देश का नाम रौशन करने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके माता-पिता, अभिभावक आदि भी हिन्दुस्त...