नई दिल्ली, जुलाई 11 -- अगर आप फ्रेशर हैं और नौकरी की तलाश में है, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने ऑफिसर स्तर के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में फ्रेशर्स के साथ-साथ अनुभवी उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी HPCL की आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फ्रेशर्स के लिए जूनियर एग्जीक्यूटिव (केमिकल) और जूनियर एग्जीक्यूटिव (फायर एंड सेफ्टी) पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए किसी प्रकार का कार्य अनुभव जरूरी नहीं है। निर्धारित शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा पूरी करने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे। वहीं, सीनियर ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर, प्रोजेक्ट मैनेजर, सीनियर मैनेजर (इकोनॉमिस्ट), डिप्टी जनरल मैनेजर समे...