अलीगढ़, मार्च 29 -- अलीगढ़। सत्येन्द्र कुलश्रेष्ठ केस-180 वर्षीय चंद्रवती देवी निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री कराने पहुंची लेकिन बायोमीट्रिक सत्यापन नहीं हो पाने की वजह से रजिस्ट्री नहीं हो सकी। अंगूठे की लकीरें मिट पाने की वजह से ऐसा हुआ।केस-276 वर्षीय महादेवी अग्रवाल निबंधन कार्यालय में सभी दस्तावेज पूर्ण होने के बावजूद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं करा सके। बायोमीट्रिक सत्यपान कराए जाने के दौरान प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। वजह से अंगूठे का मैच नहीं हो पाना।जमीन, मकान आदि की रजिस्ट्री कराने में आने वाली दिक्कत के यह मात्र दो ही उदाहरण है। बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य होने से जिलेभर के निबंधन कार्यालयों में प्रतिदिन आठ से 10 ऐसे मामले प्रतिदिन आ रहे हैं। अधिक उम्र हो जाने के चलते बायोमीट्रिक सत्यापन के लिए लगाई गई मशीन से अंगूठे का मि...