अलीगढ़, दिसम्बर 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अलीगढ़ व मुजफ्फरनगर में सबसे ज्यादा फर्जी वोटर होने की बात कही जा चुकी है। हिन्दुस्तान द्वारा सोमवार को जिलेभर में इस संबंध में पड़ताल की गई तो बड़ी बात सामने आई है। दरअसल अब तक प्रशासन ने लगभग साढ़े पांच लाख वोटरों को एएसडी माना है। एएसडी का मतलब वह वोटर जो अनुपस्थित हैं, अब उस पते पर मिल नहीं रहे, दूसरे वह जो शिफ्ट हो चुके हैं, तीसरे वह जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। अलीगढ़ में मतदाता सूची से करीब साढ़े पांच लाख वोटरों के नाम कट सकते हैं। अब जिले में एसआईआर के दौरान जिला प्रशासन को जो रिपोर्ट मिल रही है, उसके तहत अनुपस्थित, स्थानांतरित, पहले से कहीं और दर्ज व मृतक (एएसडी) श्रेणी में लगभग 20 प्रतिशत मतदाता आ रहे हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े सूत्...