जमशेदपुर, मार्च 13 -- शहरवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 15 मार्च को जमशेदपुर में हिन्दुस्तान डबलोथॉन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन कीनन स्टेडियम के पास स्थित सर दोराबजी टाटा पार्क (मोदी पार्क) से शुरू होगा, जिसमें बच्चे, युवा और आम लोग भाग ले सकेंगे। इसके लिए शहरवासी रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। प्रतियोगिता को दो आयु वर्गों में विभाजित किया गया है। 8 से 14 वर्ष तक के प्रतिभागियों के लिए दौड़ और साइकिल दोनों की दूरी दो-दो किलोमीटर रखी गई है। वहीं, 15 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों को पांच किमी दौड़ और पांच किलोमीटर साइकिल चलानी होगी। आयोजन का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम के प्रति प्रेरित करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक प्...