लखनऊ, दिसम्बर 15 -- शहर में वाहनों का धुआं, तेज विकास के बीच निर्माण सामग्री की धूल हवा को दमघोंटू बना रही हैं। दूसरी ओर शहर का तेजी से विस्तार हो रहा है। पेड़-पौधों की हरियाली कंक्रीट के जंगल सोखते चले जा रहे हैं। इस स्थिति में प्रकृति के सिपाही अपनी जगह मुस्तैद हैं। कोशिश भले ही छोटी है लेकिन दमदार है। इस मुहिम को 'हिन्दुस्तान ग्रीन कॉन्क्लेव' गति देगा। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से यूपीपीसीबी प्रस्तुति 'हिन्दुस्तान ग्रीन कॉन्क्लेव 2025' का आयोजन 17 दिसंबर को जापलिंग रोड स्थित फॉर्च्यून पार्क बीबीडी होटल में किया जा रहा है। यह आधा दिन का सम्मेलन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। सम्मेलन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक होंगे। कॉन्क्लेव में वायु प्रदूषण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.