हिन्दुस्तान खास: शहर का कचरा निस्तारण के लिए दो जगह भूमि चिन्हित
सीवान, फरवरी 18 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के 45 वार्डों से निकलने वाले कचरे का स्थायी निस्तारण अब होता दिख रहा है। नगर परिषद के 45 वार्डों से निकलने वाले कचरे के स्थायी निस्तारण के लिए जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया अब आखिरी चरण में है। नगर परिषद सूत्रों के अनुसार, हुसैनगंज प्रखंड के प्रतापपुर व पकवलिया में 6-6 एकड़ से अधिक जमीन चिन्हित की गई है। इस पर डीएम विवेक रंजन मैत्रेय के अगले निर्देश के बाद अगली व फाईनल विभागीय कार्रवाई पूरी होगी। डीएम के निर्देश मिलने के बाद जमीन हस्तांतरण व निर्माण का कार्य शुरू होगा। बताया जा रहा कि अब तक स्थायी भूमि नहीं मिलने से शहर का विकास व कचरा डंपिंग प्रभावित हो रही है। नगर परिषद का यह कदम से शहर में लंबे समय से चली आ रही कचरा डंपिंग व शहर को स्वच्छ बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। बहरहाल, न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.