रांची, अगस्त 21 -- रांची। हिन्दुस्तान के पत्रकार निशि कांत की माता कमला देवी (83 वर्ष) का शुक्रवार को निधन हो गया। शाम को पटना स्थित फतुहा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। ज्येष्ठ पुत्र प्रवीण कुमार सिन्हा ने मुखाग्नि दी। वह अपने पीछे चार पुत्रों और तीन पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर पत्रकार जगत और गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...