देहरादून, मई 26 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान की ओर से आयोजित होने वाले डबलोथोन में दून के युवा दौड़ेंगे। पहले चरण में सुबह दौड़ होगी जबकि दूसरे चरण में साइकिलिंग होगी। यह भी पढ़ें- दून में 'हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान-2026' में मेधावियों होंगे सम्मानितकार्यक्रम की जानकारी आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान और देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी की ओर से देहरादून में हिन्दुस्तान डबलोथोन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 30 मई को सहस्त्रधारा रोड स्थित अपोलो इंटरनेशनल स्कूल के ग्राउंड में होगा। सुबह 5 बजे से दौड़ व साइकिलिंग शुरू होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानिदेशक सूचना और अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि देहरादून के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल होंगे। रनिंग कैटेगरी में 3 किलोमीटर की दौड़ होगी...