देहरादून, मई 29 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान की ओर से आज आयोजित होने वाले डबलोथोन में दून के युवा दौड़ में शामिल होकर और साइकिलिंग कर फिट रहने का संदेश देंगे। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान के डबलोथोन में दूनवासी दौड़ेंगे आज कार्यक्रम का विवरण आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान और देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी की ओर से आज यानी 30 मई को हिन्दुस्तान डबलोथोन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सहस्त्रधारा रोड स्थित अपोलो इंटरनेशनल स्कूल के ग्राउंड में होगा। सुबह 5 बजे से दौड़ व साइकिलिंग शुरू होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानिदेशक सूचना और अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि देहरादून के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल होंगे। साइकिलिंग कैटेगरी में तीन किलोमीटर में 8-14 साल के बच्चे प्रतिभाग कर सकेंगे जबकि...