गिरडीह, मार्च 31 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड के नगर विकास व आवास मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने सोमवार को शहर के झंडा मैदान में जिला झामुमो के 53वें स्थापना दिवस समारोह से बतौर मुख्य अतिथि कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम में झारखंडियों और आदिवासियों की आवाज बनने गए हैं। जो सपना आपने देखा था कि हिन्दुस्तान के 12 करोड़ आदिवासियों का नेतृत्व हेमंत सोरेन करेंगे, वह सपना निश्चित रुप से पूरा होगा। इसके पूर्व उन्होंने कहा कि चार मार्च 1973 को झंडा मैदान के ऐतिहासिक मंच पर गुरुजी शिबू सोरेन मौजूद थे। यह बात भी सत्य है कि आंदोलनों और षड़यंत्रों का सामना करते हुए जब वह जेल में थे, तब झंडा मैदान के इस मंच पर उनकी उपस्थिति नहीं थी। कहा कि गुरुजी जब जेल में रहते थे तब यह उम्मीदें थी कि जेल का ताला टूटेगा और गुरुजी छुटेंगे। जब गुरुजी आ...