हिन्दुस्तान की खबर का बड़ा असर, हरिद्वार से नारसन तक गड्ढों की मरम्मत शुरू
देहरादून, सितम्बर 2 -- हरिद्वार। बारिश के दौरान एनएच-34 और एनएच-334 पर बने गड्ढों पर एनएचएआई ने पैचवर्क अभियान शुरू किया। हिन्दुस्तान में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद जागा एनएचआई। एनएचएआई के निर्देश पर चार मेंटेनेंस टीमें हरिद्वार से नारसन तक पूरे हाईवे पर पैच वर्क में जुटी हैं। नेशनल हाईवे इंफ्रा ट्रस्ट के प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष साईं ने बताया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और परियोजना निदेशक विशाल गोयल के निर्देश पर गड्ढों की मरम्मत का काम शुरू हुआ। आगामी दो दिनों में पूरे हाईवे को गड्ढा मुक्त करने का लक्ष्य दिया गया। अधिकारियों के अनुसार सड़क की स्थिति सुधारने का उद्देश्य दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना और आमजन को हो रही परेशानी से राहत दिलाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.