लखनऊ, दिसम्बर 15 -- शहर में कूड़ा ढके बिना वाहनों से ढोने की लापरवाही पर अब नगर निगम ने कड़ा रुख अपना लिया है। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने और आमजन को परेशानी में डालने वाले इस चलन पर रोक लगाने के लिए नगर निगम के पर्यावरण अभियंता ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अब कोई भी वाहन बिना ढके कूड़ा लेकर नहीं चलेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई तय है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की खबर को संज्ञान में लेकर यह आदेश दिया गया है। शहर में लंबे समय से देखा जा रहा है कि कूड़ा ढोने वाली कई गाड़ियां बिना ढके सड़कों पर चल रही हैं। खासकर वे ट्रॉलियां जिनके पीछे 'डाला' नहीं लगा है, उनसे कूड़ा रास्ते भर गिरता रहता है। इससे न सिर्फ सड़कों पर गंदगी फैलती है, बल्कि हवा में उड़ता कचरा पर्यावरण को भी प्रदूषित करता है। राहगीरों,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.