बोकारो, जून 5 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड की अरजुवा पंचायत अंतर्गत तेतरिया टोला में पेयजल संकट को लेकर प्रकाशित समाचार का सकारात्मक असर देखने को मिला है। "आठ दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहा तेतरिया टोला" शीर्षक से हिन्दुस्तान में 21 मई को समाचार प्रकाशित होने के बाद पंचायत की मुखिया उर्मिला देवी ने मामले को गंभीरता से लिया और खराब पड़ी सोलर आधारित मिनी जलापूर्ति योजना की मरम्मत कराकर गांव में फिर से पेयजल आपूर्ति शुरू करा दी। पेयजल आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने मुखिया उर्मिला देवी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। गौरतलब है कि तेतरिया टोला में करीब 26 परिवारों के लगभग 150 लोग निवास करते हैं। करीब 15 दिन पूर्व बारिश के दौरान तेज गर्जन के बाद सोलर ...