हिन्दुस्तान कार्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
धनबाद, जून 11 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। हिन्दुस्तान मीडिया कार्यालय धैया में बुधवार को असर्फी हॉस्पिटल धनबाद के सहयोग से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम सह निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता व विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान और रोकथाम के बारे में जानकारी देना था। असर्फी हॉस्पिटल की वरीय चिकित्सक रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ मौझुरी नंदी ने कैंसर जागरूकता, प्रारंभिक पहचान और नियमित स्क्रीनिंग के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैंसर की समय पर पहचान और उचित जांच से इलाज की सफलता की संभावना बढ़ जाती है। कंसल्टेंट न्यूरो सर्जन डॉ संजीव कुमार सुमन ने वर्तमान जीवनशैली में तेजी से बढ़ रही गर्दन और कमर दर्द की समस्याओं पर प्रकाश डाला। गलत बैठने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.