हिन्दुस्तान कल करेगा मेधावियों का सम्मान
बरेली, मई 28 -- जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए हिन्दुस्तान समाचार पत्र एक बार फिर सम्मान का भव्य मंच तैयार कर रहा है। यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 29 मई को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में छात्रों को सम्मान के साथ कॅरियर और उच्च शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाएंगी, ताकि वे अपने भविष्य की सही दिशा चुन सकें। प्रतिभा सम्मान समारोह शुक्रवार सुबह 10 बजे से जीआईसी स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। इसमें 10वीं में 80 प्रतिशत और 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह कल, 10वीं व 12वीं के प्रतिभाशाली बच्चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.