अंबेडकर नगर, अप्रैल 3 -- दुलहूपुर, संवाददाता। हिन्दुस्तान ओलम्पियाड परीक्षा में जलालपुर नगर के काजीपुरा स्थित फैजाने अजीजी स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पहली बार इस परीक्षा में शामिल हुए विद्यालय के पांच छात्र-छात्राओं ने विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। परीक्षा परिणाम के अनुसार कक्षा दो के छात्र मो. हरसा पुत्र मो. शारिब ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा चार की छात्रा सबा नूर पुत्री नूरुल हुदा ने भी प्रथम रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कक्षा छह की छात्रा नुजहत फातमा पुत्री अनीसुल हुदा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दो के अबद नूर पुत्र नूरुल हुदा ने द्वितीय रैंक तथा कक्षा तीन के मो. अयान जफर पुत्र मो. मजहरुल...