हापुड़, जुलाई 8 -- डी.आर. इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में सफल विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार के चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बुधवार को गढ़ डीआर पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को चेक वितरित किए। विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा। प्रधानाचार्य निर्मल शर्मा ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाएं विद्यार्थियों के ज्ञान और क्षमता को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: हिन्दुस्तान ओलंपियाड विजेताओं को मिले चेक,...