दुमका, सितम्बर 23 -- दुमका, प्रतिनिधि। प्रतिष्ठित समाचार पत्र हिन्दुस्तान द्वारा आयोजित हिन्दुस्तान ओलंपियाड 2026 विद्यार्थियों में ज्ञान, प्रतियोगी भावना एवं आत्मविश्वास विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। सीपी (कैरियर प्वाइंट) दुमका को इस प्रतिष्ठित ओलंपियाड से जुड़कर अपने विद्यार्थियों को इसमें भाग लेने का अवसर प्रदान करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। सीपी (कैरियर प्वाइंट) दुमका के प्रबंध निदेशक इंजीनियर राकेश रोशन ने कहा कि हम सीपी-दुमका से इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल सफलता की बधाई देते हैं। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील...