दुमका, अक्टूबर 2 -- दुमका, प्रतिनिधि। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल करते हुए हिन्दुस्तान ओलंपियाड में शामिल होने वाले आर्थिक रूप से कमजोर 24 जरूरतमंद विद्यार्थियों की परीक्षा फीस अपने स्तर से जमा कराई। उनके इस सहयोग से गरीब परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अपनी प्रतिभा और ज्ञान परखने का अवसर मिलेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि प्रतिभा किसी की आर्थिक स्थिति की मोहताज नहीं होती। जरूरत केवल उचित अवसर और प्रोत्साहन की है। हिन्दुस्तान ओलंपियाड विद्यार्थियों को अपनी बौद्धिक क्षमता, ज्ञान और प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर परखने का बेहतर मंच उपलब्ध कराता है। आर्थिक तंगी के कारण मेधावी बच्चा इस अवसर से वंचित न हो, इसी उद्देश्य से उन्होंने 24 बच्चों की फीस वहन करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि समाज के ग...