हिन्दुस्तान ओलंपियाड में विद्यार्थियों का रहा शानदार प्रदर्शन, प्रमाण-पत्र पाकर खिले चेहरे
बलरामपुर, जुलाई 24 -- उतरौला, संवाददाता। हिन्दुस्तान ओलंपियाड 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एमजे एक्टीविटी उतरौला के छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रमाण-पत्र प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय प्रबंधक समीर रिजवी व प्रधानाचार्य हिमांशुधर द्विवेदी ने बताया कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित और समसामयिक विषयों के प्रति रुचि और बौद्धिक क्षमता का विकास करना है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और संस्था का नाम गौरवान्वित किया। सम्मान समारोह में सफल विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर उनकी उपलब्धि की सराहना की गई। प्रबंधक समीर रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.