मथुरा, अप्रैल 20 -- हिन्दुस्तान ओलंपियाड-2025 की मेधाओं का सम्मान किया जा रहा है। सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन सुबह 10 बजे से कान्हा माखन पब्लिक स्कूल, कल्याणं करोति के पास, मसानी मथुरा के ऑडिटोरियम में होगा। समारोह में राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और जिला स्तर पर चयनित टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें प्रमाण पत्र, मेडल और पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी और विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि नरदेव चौधरी होंगे। इसके अलावा शिक्षा स्वास्थ्य जगत से जुड़े लोग, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी उपस्थित रहेंगे। हिन्दुस्तान ओलंपियाड-2025 का परिणाम पहले ही वेबसाइट पर घोषित किया जा चुका है। यह पहल छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने और उन्हें बेहतर प्रदर्शन...