हिन्दुस्तान ओलंपियाड में जगत पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
अंबेडकर नगर, मार्च 30 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में जगत पब्लिक स्कूल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर एक नई उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में अंशी पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा आठ के अंशुमान ने तृतीय स्थान, कक्षा पांच के अनमोल पटेल ने पंचम, कक्षा सात की अवनी मिश्रा ने दशम, कक्षा पांच की प्रतीक्षा वर्मा ने द्वादश, कक्षा सात की श्रृष्टि पटेल ने त्रयोदश और कक्षा सात की ही अनुष्का यादव ने सोलहवां स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के निदेशक राम जगत वर्मा, प्रबंधक अभिषेक वर्मा और उपप्रधानाचार्य शैलेश वर्मा ने सभी सफल बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.