हिन्दुस्तान ओलंपियाड में छात्रों ने लहराया परचम
बलरामपुर, जुलाई 25 -- गैसड़ी, संवाददाता। हिन्दुस्तान ओलंपियाड 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मदरसा अरबिया फैजुल उलूम, बानगढ़ पिपरी पचपेड़वा के छात्र-छात्राओं को शनिवार को चेक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में छात्र हामिद रजा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 1100 रुपये का चेक प्रदान किया गया। हामिद रजा ने हिन्दुस्तान समाचार पत्र का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर देती हैं। विद्यालय प्रबंधक नूरूल हक, प्रधानाचार्य मोहम्मद इरफान खान व शिक्षक मौलाना मोहम्मद हारिस खान, मकसूद आलम और मोहम्मद सलमान ने बताया कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड का उद्देश्य विद्यार्थियों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.