कौशाम्बी, मई 11 -- संदीपनघाट के काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में हिन्दुस्तान ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सोमवार को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस मौके पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन कर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य रवि प्रकाश ओझा ने बच्चों को भविष्य में भी मेहनत और लगन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में उत्थान संस्था के सचिव डॉ. केके तिवारी, मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक तिवारी और प्रशासनिक अधिकारी आरके सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान नकुल तिवारी, वरिष्ठ शिक्षक राकेश मालवीय, मनीष अग्रहरि और सुधा पांडेय समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावक मौजूद रहे। विद्यार्थियों के प्रमाणप...