बगहा, दिसम्बर 13 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। बच्चों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से हिन्दुस्तान ओलंपियाड की परीक्षा आयोजित की जाएगी। चनपटिया के चार विद्यालयों के 200 से अधिक छात्र-छात्राएं इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर बच्चों में उत्साह का माहौल है। वहीं शिक्षक भी बेहतर परिणाम दिलाने के लिए पूरी तैयारी करा रहे हैं। परीक्षा को सफल बनाने के लिए विद्यालयों में इन दिनों विशेष तैयारी सत्र चल रहे हैं। बच्चे मॉडल प्रश्न पत्रों के अभ्यास और नियमित पुनरावर्तन के माध्यम से अपनी तैयारी को मजबूत कर रहे हैं। हर वर्ष की तुलना में इस बार विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि देखने को मिल रही है। चनपटिया के जिन विद्यालयों के बच्चे परीक्षा में शामिल होंगे, उनमें प्रमुख रूप से विवेकानंद एकेडमी, इस्मा पब्लिक स्कूल, पीएम श्री उच्चत्...