बेगुसराय, अप्रैल 23 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में इस बार बेगूसराय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले इन मेधावी छात्र-छात्राओं को 25 अप्रैल की सुबह 10 बजे से शहर स्थित एसबीएसएस कॉलेज (को-ऑपरेटिव कॉलेज) के प्रशाल में सम्मानित किया जाएगा। ओलंपियाड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ-साथ संबंधित शिक्षण संस्थानों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस परीक्षा में छात्रों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से भाग लिया था। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला था और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी शैक्षणिक क्षमता का प्रदर्शन किय...