सिमडेगा, मई 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। होली स्पीरिट स्कूल सामटोली में बुधवार को हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया गया। यह भी पढ़ें- डीपीएस बोकारो के 400 विद्यार्थी ओलंपियाड परीक्षा में सफल, 11 को नेशनल रैंक एक सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रशासक फा फेलिक्स सुमन लकड़ा, प्राचार्य फा शैलेश केरकेट्टा एवं उप प्राचार्य फा सुनील सुरीन ने विद्यार्थियों को प्रोग्रेस रिपोर्ट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। अभिभावकों और शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर ...