मुंगेर, दिसम्बर 17 -- मुंगेर, एक संवाददाता। विश्व की बेहतरीन ओलंपियाड में से एक हिन्दुस्तान ओलंपियाड की परीक्षा को लेकर जिले के 35 स्कूलों के बच्चे उत्साहित हैं। बच्चों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आयोजित हिन्दुस्तान ओलंपियाड की परीक्षा 17 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। जिले के 35 से स्कूलों के 3000 से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर बच्चों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। वहीं शिक्षक भी बेहतर परिणाम दिलाने के लिए उन्हें पूरी तैयारी करा रहे हैं। परीक्षा को सफल बनाने के लिए विद्यालयों में इन दिनों विशेष तैयारी सत्र चल रहे हैं। बच्चे मॉडल प्रश्नपत्रों के अभ्यास के माध्यम से अपनी तैयारी मजबूत कर रहे हैं। खास बात यह है कि 5 विभिन्न विषयों मे हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा आयोजित की जाती है। इनम...