हिन्दुस्तान ओलंपियाड को लेकर मंजूरा स्कूल के बच्चों में उत्साह
बोकारो, सितम्बर 16 -- कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के मंजूरा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं में हिन्दुस्तान ओलंपियाड को लेकर खासा उत्साह है। प्रतियोगिता में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मंजूरा निवासी युवा समाजसेवी प्रकाश कुमार प्रजापति ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए विद्यार्थियों के पंजीकरण में आर्थिक सहयोग किया है। विद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को हिन्दुस्तान ओलंपियाड की उपयोगिता, पंजीकरण और प्रतियोगिता की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रकाश प्रजापति ने कहा कि आर्थिक परेशानी के कारण कोई बच्चा प्रतियोगिता से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से उन्होंने पंजीकरण में सहयोग किया। विद्यालय की प्राचार्या विक्टोरिया कंडुलना ने कहा कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड बच्चों की प्रतिभा निखारने और उनमें स्वस्थ प्रतिस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.