रांची, अप्रैल 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। हिन्दुस्तान ओलंपियाड-2025 के टॉपरों के सम्मान की घड़ी आ गई है। पांच अप्रैल को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम रांची के नयासराय स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के परसिर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में रांची के साथ खूंटी, खलारी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, गुमला, सिमडेगा के टॉपरों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। हिन्दुस्तान ओलंपियाड के विजेताओं को प्रमाण पत्र, मेडल और गिफ्ट हैंपर देकर उनका उत्साहवर्द्धन किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञ विद्यार्थियों को जीवन में बेहतर करने के टिप्स भी देंगे। सम्मान समारोह में 75 से अधिक स्कूलों से 400 से अधिक विद्यार्थियों के अलावा विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य समेत अन्य उपस्थित रहेंगे। अतिथि के तौर पर शिक्षा जगत से जुड़े लोग ...