चम्पावत, मई 2 -- योगेश, चम्पावत। हिन्दुस्तान ओलंपियाड में विजन पब्लिक स्कूल टनकपुर के बच्चों ने कुमाऊं रीजन में शानदार प्रदर्शन किया। इस स्कूल ने रीजन टॉपर सहित जिले में कुल 10 पदक अपने नाम किए। सफल विद्यार्थियों को पालिकाध्यक्ष विपिन वर्मा और ईओ ऋषभ उनियाल ने सम्मानित किया। प्रधानाचार्य नवल किशोर तिवारी ने बताया कि हिंदुस्तान ओलंपियाड में सर्वज्ञ बडोनी ने रीजन टॉप किया है। साथ ही उन्नति राय ने जिला टॉप किया। इसके अलावा हार्दिक तिवारी, नवनीत पांडेय, अवनी जोशी, यतिन भट्ट ने जिले में दूसरा, दक्षित पंगरिया, स्वास्तिक मेहता, निवेश कुमार और आराध्या सामंत तीसरे स्थान पर रहीं। यहां पीटीए अध्यक्ष बसंत बल्लभ, शिक्षक अनिल पालीवाल, गीता देउपा, अंजू राय, दीपा जोशी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.