रांची, अप्रैल 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। हिन्दुस्तान ओलंपियाड 2025 के टॉपरों के सम्मान के लिए पोडियम तैयार हो चुका है। रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन नयासराय स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में होगा। कार्यक्रम में रांची के साथ खूंटी, खलारी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, गुमला, सिमडेगा के टॉपरों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। हिन्दुस्तान ओलंपियाड के विजेताओं को प्रमाण पत्र, मेडल और गिफ्ट हैंपर देकर उनका उत्साहवर्द्धन किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञ विद्यार्थियों को जीवन में बेहतर करने के टिप्स भी देंगे। सम्मान समारोह में इन लोकेशन के 75 से अधिक स्कूलों से 400 से अधिक विद्यार्थियों के अलावा विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य समेत अन्य उपस्थित रहेंगे। अतिथि के तौर पर शिक्षा जगत से जुड़े लोग शामिल होंगे।शिक्ष...