हापुड़, मई 1 -- हापुड़। खुद के आंकलन के लिए कड़ी मेहनत से हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में प्रतिभाग कर अव्वल रहे मेधावियों को सम्मान मिला तो उनके चेहरे चमक उठे। जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन हापुड़ में आयोजित कार्यक्रम में हापुड़ और बुलंदशहर जिले के 98 मेधावी मंच पर सम्मानित किए गए। मेडल, प्रमाण पत्र और चेक के साथ मंच पर बच्चों के सम्मान को देखकर परिजन भी गदगद हो उठे। अभिभावकों ने अपने बच्चों के सम्मान के पल को मोबाइल में कैद किया। समारोह में परिजन, छात्रों और शिक्षकों ने उत्सुकता के साथ भाग लिया। आपके प्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान ओलंपियाड ने इस वर्ष अपने 11वें वर्ष में प्रवेश कर इतिहास रच दिया। गुरूवार को समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री 1008 श्रीमद्जगद्गुरु श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम महाराज, डीआईओएस डॉ.श्वेता पुठिया, डॉ.मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.