अलीगढ़, मार्च 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हिन्दुस्तान ओलंपियाड-2025 के तहत गुरुवार को डीएस कॉलेज के ऑडिटोरियम में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा। आयोजन को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। समारोह में राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और जिला स्तर पर चयनित टॉपर छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया जाएगा। उन्हें प्रमाण पत्र, मेडल और पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएसपी नीरज जादौन होंगे। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य जगत से जुड़े लोग, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी उपस्थित रहेंगे। हिन्दुस्तान ओलंपियाड-2025 का परिणाम पहले ही वेबसाइट पर घोषित किया जा चुका है। यह पहल छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने...