सीवान, अगस्त 26 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की ओर से आयोजित हिन्दुस्तान ओलंपियाड में शामिल होने को लेकर महाराजगंज स्थित लक्ष्य एकेडमी के छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह है। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ ओलंपियाड का फॉर्म भरा। फॉर्म भरने के दौरान बच्चों में प्रतियोगिता को लेकर खुशी और अपनी प्रतिभा साबित करने का जोश नजर आया। हिन्दुस्तान ओलंपियाड कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। एक ही परीक्षा के माध्यम से गणित, विज्ञान, तार्किक क्षमता, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों में विद्यार्थियों की क्षमता परखी जाएगी। प्रतियोगिता में शामिल प्रत्येक विद्यार्थी को प्रमाण पत्र के साथ विस्तृत प्रदर्शन रिपोर्ट भी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान ओलंपियाड स्कूली बच्चों के लिए उपयोगी, प्रति...