जौनपुर, जुलाई 8 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के खुटहन रोड स्थित दवा व्यवसायी धीरज सिंह के घर पर वर्ष 2014 के अप्रैल माह में आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से पांच लोगों को घायल कर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लूटकर फरार हो गए थे। इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने बावरिया गिरोह के आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उनमें से एक प्रमुख आरोपी आसिफ उर्फ विक्की छैमार को अंबेडकर पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार ने राहत की सांस ली।नगर यह भी पढ़ें- जौनपुर : शाहगंज में आसिफ ने की थी मां-बेटी की हत्या खुटहन रोड दवा व्यवसायी धीरज सिंह के घर पर 23 अप्रैल 2014 की रात बावरिया गिरोह ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाकर लूट पाट ...