अलीगढ़, जनवरी 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ हिन्दुस्तान ओलम्पियाड की परीक्षा आज मंगलवार को 72 स्कूलों में आयोजित होने जा रही है। ओलंपियाड परीक्षा में कुल आठ हजार छात्र छात्राएं शामिल होंगे। अलीगढ़ हिन्दुस्तान ओलम्पियाड की परीक्षा में कक्षा एक से 12वीं तक छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा के लिए 72 केन्द्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होकर 12 बजे समाप्त होगी। दो घंटे की इस परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्र काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। शिक्षा को प्रोत्साहित करने और विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता को परखने के उद्देश्य से यह परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। परीक्षा का आयोजन हिन्दुस्तान अखबार समूह द्वारा किया जा रहा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.