सीवान, अप्रैल 16 -- सीवान/गोपालगंज,कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में इस बार सीवान और गोपालगंज के छात्रों ने राज्य स्तर से लेकर जिलास्तर तक शानदार सफलता का प्रदर्शन किया है। इन मेधावी छात्र- छात्राओं को 17 अप्रैल शुक्रवार की सुबह 10 बजे शहर के सफायर इन होटल में सम्मानित किया जाएगा। ओलंपियाड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करने के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस परीक्षा में छात्रों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से भाग लिया था। परीक्षा के दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला था और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी शैक्षणिक क्षमता का प्रदर्शन किया था। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान ओलम्पियाड के मेधावी छात्र...