कटिहार, मई 14 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। 12 मई को पूर्वाह्न 11:20 बजे जारी शिक्षक उपस्थिति रिपोर्ट के अनुसार जिले के कुल 15,381 शिक्षकों में से 1,444 शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। रिपोर्ट ने शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था और कई स्कूलों में शिक्षकों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले के विभिन्न प्रखंडों में शिक्षकों की उपस्थिति की स्थिति अलग-अलग रही। आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक 244 शिक्षक कदवा प्रखंड में ऐसे मिले, जिन्होंने उपस्थिति दर्ज नहीं की। इसके बाद फलका में 224, बारसोई में 196, कोढ़ा में 151 तथा आजमनगर में 144 शिक्षकों की उपस्थिति पोर्टल पर दर्ज नहीं हुई। वहीं मनिहारी में 134 और बरारी में 124 शिक्षक अनुपस्थित चिह्नि...