किशनगंज, दिसम्बर 4 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में नशे के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस के करारा प्रहार से इस काले कारोबार के धंधेबाजों में हाहाकार मचा हुआ है। एसपी के कुशल नेतृत्व में एनडीपीएस अधिनियम के तहत वर्ष 2025 की शुरुआत से लेकर 30 नवंबर तक किशनगंज पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर ज़ोरदार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए हैं। इस दौरान कुल 3,48.169 किलोग्राम नशीले पदार्थों की बरामदगी हुई, जबकि विभिन्न थाने में 56 मामले दर्ज किए गए और 82 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सागर कुमार ने कहा कि जिले में सूखा नशा और मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। नशे के व्यापार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। गांजा की सर्वाधिक बरामदगी, ब्राउन शुगर और हेरोइन भी जब्त जिले में...