कटिहार, मई 1 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में यू-डायस प्लस 2026-27 के तहत छात्र प्रोग्रेशन कार्य ने अब रफ्तार पकड़ ली है। 29 अप्रैल तक जिले के कुल 6,61,770 विद्यार्थियों में से 4,88,080 छात्रों का प्रोग्रेशन अपडेट कर दिया गया है। इस तरह जिले में कुल 73.75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शिक्षा विभाग अब शेष विद्यार्थियों के डाटा को शीघ्र अपडेट कराने में जुट गया है। डीईओ राहुल चन्द्र चौधरी ने सभी बीईओं, प्रधानाध्यापकों एवं विद्यालय प्रभारियों को निर्देश दिया है कि छात्र प्रोग्रेशन कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूर्ण करें, ताकि किसी भी छात्र की शैक्षणिक प्रविष्टि लंबित न रहे।

समेली ने किया बेहतर प्रदर्शन आंकड़ों के अनुसार समेली प्रखंड ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 83.61 प्रतिशत कार्य पूरा किया है। इसके बाद बलरामपुर 91.45 प्रति...