कटिहार, फरवरी 22 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार की अधिसूचना के बाद कटिहार जिले के 22 प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) में चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। सविरोध स्थिति में 18 मार्च 2026 (बुधवार) को सुबह 7:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा। नामांकन 6 और 7 मार्च को, संवीक्षा 9-10 मार्च को तथा अभ्यर्थिता वापसी 11 मार्च को निर्धारित है। चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च को पूर्ण होगी। इन पैक्सों में होना है चुनाव जिले में जिन पैक्स में चुनाव होना है, उनमें बारसोई के चौन्दी, बेलवा व रघुनाथपुर; हसनगंज के कालसर व ढेरुआ; डंडखोरा के सौरिया; बलरामपुर के फतेहपुर, बलरामपुर व महिशाल; कदवा के उनासो पचगाछि, विद्वारा, अनिगर व मधाईपुर; अमदाबाद के जांगला टाल व दक्षिण करीमुल्लापुर; मनिहारी के केवाला, दिलारपुर, धुरियाही, नवाबगंज, ...