हिन्दुस्तान एक्सक्लुसिव- जिले में सरकारी स्कूलों का नामांकन 8,198 घटा
कटिहार, अगस्त 31 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सरकारी विद्यालयों में नामांकन को लेकर ई-शिक्षाकोष पोर्टल के ताजा आंकड़ों ने नई तस्वीर सामने रखी है। वर्ष 2025-26 की तुलना में 2026-27 में जिले का कुल नामांकन 5,79,933 से घटकर 5,71,735 (लगभग 8,198 विद्यार्थियों की कमी) रह गया है। सबसे अधिक गिरावट कक्षा एक में नए नामांकन में दर्ज की गई है, जबकि कक्षा छह, नौ और ग्यारह में विद्यार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इससे स्पष्ट है कि शुरुआती कक्षाओं में बच्चों को स्कूल तक लाने की चुनौती बनी हुई है, जबकि उच्च कक्षाओं में विद्यार्थियों की निरंतरता बेहतर हुई है। ई-शिक्षाकोष के अनुसार जिले में कक्षा एक में पिछले वर्ष की तुलना में 5,379 बच्चों का नामांकन कम हुआ है। वहीं कक्षा पांच से छह में संक्रमण के दौरान 12,000 विद्यार्थियों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.