कटिहार, अक्टूबर 5 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।'एक पेड़ मां के नाम-3.0' अभियान में कटिहार की रफ्तार सुस्त है। जिले में निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले अब तक महज 37 प्रतिशत पौधरोपण ही हो सका है। राज्य परियोजना निदेशक की ओर से जारी एक अक्टूबर तक की जिलावार रिपोर्ट में कटिहार कम उपलब्धि वाले जिलों में शामिल है। अब शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर पौधरोपण की समय सीमा 10 अक्टूबर 2026 तक कर दी गई है। ऐसे में बचे समय में शेष लक्ष्य पूरा करना जिले के लिए बड़ी चुनौती है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक नवदीप शुक्ला ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर अभियान की जिला स्तर पर समीक्षा करने और निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित कराने को कहा है। जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई...