कटिहार, अगस्त 19 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि देश के भविष्य को वैज्ञानिक सोच और नवाचार से जोड़ने की दिशा में बिहार में विज्ञान संगोष्ठी-2026 का आगाज होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कक्षा 8 से 10 तक के छात्र-छात्राएं(भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां ) विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। प्रतियोगिता विद्यालय स्तर से शुरू होकर प्रखंड, जिला, प्रमंडल और राज्य स्तर होते हुए राष्ट्रीय मंच तक पहुंचेगी। कटिहार जिले के सरकारी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं。 यह भी पढ़ें- राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में शामिल होंगे कक्षा 8 से 10 तक के बच्चेप्रतियोगिता की तिथि राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), बिहार के निदेशक यतेन्द्र कुमार पाल ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा प...