नोएडा, जून 26 -- नोएडा, सौम्य मिश्र । सेक्टर 32 सिटी सेंटर के बाहर बुधवार को मोबाइल प्रदूषण नियंत्रण केंद्र द्वारा पेट्रोल-सीएनजी कार की जांच के लिए दो गुना शुल्क वसूलने के मामले में जांच शुरू हो गई है। परिवहन विभाग ने प्रदूषण नियंत्रण केंद्र की जानकारी जुटाई है। शनिवार को प्रदूषण नियंत्रण केंद्र को नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस के जवाब के बाद पंजीकरण निलंबित करने की प्रक्रिया की जाएगी। एआरटीओ प्रशासन-प्रवर्तन नंदकुमार ने कहा कि कार चालक को प्रदूषण नियंत्रण केंद्र द्वारा दिए गए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र पर 175 रुपये केंद्र द्वारा अंकित किए हैं। स्पष्ट है कि वाहन की जांच के लिए 175 रुपये लिए गए हैं जबकि सीएनजी कार की प्रदूषण के लिए परिवहन विभाग मुख्यालय से निर्धारित शुल्क 90 रुपये है।

जांच की प्रक्रिया उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण केंद्र...