गया, जनवरी 22 -- आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार में छपी का खबर का एक फिर से असर हुआ है। आमस की कलवन पंचायत के आजाद बिगहा महादलित टोले में सालों से बेकार पड़े सामुदायिक शौचालयों की मरम्मत शुरू कर दी गई है। जिले की ओर से यहां यह व्यवस्था की जा रही है। हालांकि इसकी जानकारी प्रखंड के किसी अधिकारी-कर्मी व पंचायत प्रतिनिधियों को नहीं है। मरम्मत का काम करा रहे एक कर्मी ने बताया कि शौचालय के बगल में सेप्टिक टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा मोटर के जरीय पानी की भी व्यवस्था की जा रही है। ताकि गंदगी से लोगों को मुक्ति मिल सके और शौचलय गंदा न रहे। साथ ही शौचायल के टूटे नल-पाइप व लैटिन शीट भी बदले जा रहे हैं। इससे टोले के महादलितों में बेहद खुशी है। मुखिया जानकी चौहान ने बताया कि मरम्मत का काम किस विभाग से और कौन करा रहा है इसकी उन्हें कोई जानक...