अलीगढ़, मार्च 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में हुए 15 करोड़ के घोटाले की रिपोर्ट शासन ने तलब कर ली है। अलीगढ़ के 10 ब्लॉकों में बीते तीन वित्तीय वर्षों में यह गोलमाल हुआ था। निशुल्क मिलने वाले पौधों की भी ब्लाक स्तर पर खरीद दिखा दी थी। अब इस मामले में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने डीएम को जांच कराकर कार्य करने वाले आख्या भेजने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि आपके समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने फरवरी में लोकपाल की रिपोर्ट का मामला प्रमुखता से उठाया था। शासन से नियुक्त अलीगढ़ के लोकपाल विकास वार्ष्णेय ने शिकायत के आधार पर जनपद की लोधा, अतरौली, गोंडा, बिजौली, जवां, टप्पल, धनीपुर, इगलास, अकराबाद, खैर, चंडौस, गंगीरी की जांच की। अतरौली व लोधा ब्लाक की जांच जारी है। 10 ब्लाकों में पाया गया कि साल 2021-22, 2022-23 व साल 2023-24 मे...