अलीगढ़, मार्च 3 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। कंडम स्कूली वाहनों को लेकर आपके अखबार हिन्दुस्तान ने "बिना फिटनेस के सड़कों पर दौड़ रही स्कूली बसें" शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसी के बाद मुख्यमंत्री मीडिया सेल ने खबर का संज्ञान लिया जिसके बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एआरटीओ से जवाब तलब किया। एआरटीओ प्रवेश कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि परिवहन विभाग द्वारा स्कूल वाहनों की फिटनेस सुनिश्चित कराने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाए जा रहे हैं। फिटनेस खत्म होने पर संबंधित वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किए जाते हैं। पंजीयन निलंबन और निरस्तीकरण की कार्रवाई भी अमल में लाई जाती है। बताया कि अलीगढ़ मंडल में विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 316 स्कूली वाहनों के विर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.